रात

खामोशी से

सुन रही है एकांत गीत


चांद

की एकांकी कहानी

जो उसने

सितारों के चले जाने पर

आसमान में लिखी है।


हम इन सितारों के

पलायन के साक्षी बने हैं

या

हम ही कारण बने हैं।


~अनुज खर्ब/

@AnujKharb2