झाड़ दो प्रतिमानों की सूची
पुराने हो गए है इनके आइडियल
उनमें अब कुछ शेष नहीं
इनकी इमेज इस कदर धुंधली हो गई है
कि कुछ नया दिखाई नहीं देता।
सच-सच बताओ
आँखों को मसलकर
लाल करने से क्या होगा...?
इनका रिज़म्बलंस अब बचा नहीं
आँखों को फैलाकर
हवा घुसाने से क्या होगा...?
इनकी क्षमता अब बची नहीं
ये तो अब
अपने अंदर के पानी से
इस तरह भीग चुके हैं
कि गीले होकर बहुत भारी हो गए हैं
और इनसे लगातार निचुड़ रहा हैं गंदा पानी
मेरी मानो तो
थोड़ा हल्का कर दो इन्हें भी
बूंद-बूंद कर जब झड़ेंगे चारो ओर
इनकी देह ताजा हो जाएगी...।
___________
अनुज खर्ब

