यह प्रकृति

एकमात्र सत्य है

शेष सब मिथ्या हैं

असत्य हैं।


यही ईश्वर है

यही भक्त है

यही शून्य

यही ब्रह्मास्त्र है।


यही आदि है

यही अंत है

यही ब्रह्म

यही अनंत है।


यही जीव है

यही माया है

यही जगत

यही परकाया है।


जीवन में

जो कल था

वह आज नहीं

जो आज है

वह सदा रहेगा

ऐसा कोई सच नहीं

जो इन प्रकृति की

सीमाओं को तोड़ता है

वह असल में

झूठ बोलता है...।

__________

अनुज खर्ब