कुछ सपने बुने
मिट्टी के
हर एक हवा के झोंके के साथ
उनका कुछ हिस्सा उड़ता है
किसी और के सपने में
मिल जाने के लिये।
रोज़ इन सपनों के टीलों को
सपाट होता देखता हूँ।
लेकिन कुछ सपने
जमीन में धंस गये है
तुम्हारे और मेरे
जानता हूँ
प्रेम की गहराई
अथाह है
यह प्रति पल बढ़ती है
फिर भी
रोज़ देखता हूँ
हमारे सपनों की मिट्टी का
हवा में उड़ जाना...।
___________
अनुज खर्ब

