आज तोड़ लिया किसी ने
वह अधखिला फूल
थी संभावनाएँ जिसमें असीम
कर दिया उसे पगडंडी से पृथक
तुम्हारे इस कृत्य ने।
कुछ अधिक तो नहीं माँगा था उसने
वह तो बस खिलना चाहता था।
पवन के इन झोंकों में
अपनी सुगंध भर
महकना चाहता था।
दोष क्या था उसका
बस इतना
कि उसने कुछ चाहा था...।
__________
अनुज खर्ब

