अब तो हमें शर्म भी नहीं आती

बस तमाशा करते हैं

और भूल जाते हैं

जब तक कि कोई और नहीं लुटता।


क्या साहस बचा हैं हम में

खुद से नज़रे मिलाने का

उस चीखती-चिल्लाती 

आवाज़ को सुनने का

जो इस मंज़र में दबा दी गई है।


नहीं पता न?

कानून तो अंधा था ही

अब हम भी हो गए हैं।


हमें तो सिर्फ अफ़सोस करना आता हैं

न्याय नहीं....

और उनके हिस्से में तो बस आता हैं 'आश्वासन'...

जो हर सिसकियों के बाद उन्हें मिलता हैं।


सुन लो बेशर्मों

दुर्घटना यहाँ हरबार मिलती है

नहीं मिलता है तो बस 'इंसाफ'

जो इस समाज से नदारद है।


यहाँ तो सिर्फ राजनीति होती है

सरकारे भी बदलती है

विपक्ष भी बदलता है

नहीं बदलती तो व्यवस्था

जो बन्द फाइलों में धूल चाटती हैं।


बता दो मुझे एक बार

कौन-सा राज्य, शहर, गाँव, क़स्बा, सड़क, चौराहा बेआबरू नहीं हुआ यहाँ...?


वह हरबार शर्मसार होता है

खोजते हैं फिर हम न्याय व्यवस्था

इधर-उधर की बाते करके

थोड़ा फिर बतियाते हैं

थोड़ा हो-हल्ला कर आते हैं

फिर कौने में छुप-छुप कर

नई दुर्घटना कर आते हैं।

विडंबना तो यही है

दावे हर बार होते है

लेकिन क्या करें..?

अब तो हमें शर्म भी नहीं आती...।

____________

अनुज खर्ब