मेरे प्रिय हृदय, तुम्हें एक बात कुछ रहस्यमय कुछ काल्पनिक सी कुछ उपहासमय कुछ वास्तविक सी बतलाता हूँ तुम्हारी नादानी से तुम्हें आज मिलवाता हूँ   तुम्हें सबने सिखाया मिनट में साठ सेकंड और घंटे में साठ मिनट हैं दिन-माह-वर्ष-सदी सभी के अपने निश्चित गणित हैं
जीवन इन्हीं मिनट सेकंडों से बना फिर भी कितनी इसकी लंबाई है? कहो हृदय, क्या समय-विशेषज्ञों ने कभी यह गणित भी समझायी है?
मित्र, जीवन के जानकार बन जो गौरव पाते हैं 'समय जितना है, थोड़ा है' बस इतना ही अधूरा गणित वे दे पाते हैं कहते हैं "लो ये मच्छर और ये खड़े तुम इसकी त्रासदी बने" और पूछते हैं "बताओ ये मच्छर अब कितना और जीवन जिये?"
और तुम कभी उदार उद्यमी होकर खुद जाल ओढे सो जाते हो, मच्छर भूखा जीता है और कभी तुम्हीं निर्दयी हो विष उगलते हो जीवन मच्छर का यम-खेल बनता है
हृदय, जीवन में न तो कुछ मिनट ना ही कुछ सेकंड हैं जीवन जिसका भी है, उसका जीवन बहुत कम है कुछ खेल अब ऐसा तुम्हें खेल जाना है अपने जीवन को तुम्हें अपने से ही बचाना है
अल्प-निद्रा; शोक-चिंता ख़त्म करो जीवन जितना भी है उसमें बस जीने का प्रयत्न करो
जिस दिन तुम इसे जीना सीख जाओगे अपने हृदय में ही अमृत की झील पाओगे और तब स्वयं यम को तुम्हारा दास्य होगा 'समयसार' तुम, काल तुम्हारा हास्य होगा!