बहुत ऊंचे, निष्ठुर और कठोर पहाड़ों के हृदय से वह उद्गमित हुआ फिर भी उसने जिस किसी को भी छुआ उसे मृदु-शीतलता ही दी
पत्थरों को सुन्दर आकार दिया, पेड़ों को फल-फूल पक्षियों को साथ और दी हवा के संगीत को मधुर धुन अग्नि को उसकी जलन मिटाकर खुश किया और पृथ्वी को उसकी बंजरता हटाकर कभी झील कभी झरना कभी बसंत कभी वर्षा यूँ यह जल जहाँ भी गया न तो बदला, न ही किसी के रोके रुका बस जैसे भी हो, चलता गया सबके जीवन में खुद ही ढलता गया वे जीवन को बहता पानी कहते गए और ये पानी उनके जीवन को बनाता गया कितना अच्छा हो कि हमारा जीवन भी पानी की तरह सदा ही मृदु, शीतल, क्षमाशील और स्व-धर्ममय बना रहे और यदि ऐसा हो तो फिर कैसे यह धरती स्वर्ग न रहे?