चाहे रात जितनी भी हो, हो जाने दो
आज़ बात जितनी भी हो , हो जाने दो
दरमियाँ फ़ासिला मिट जाये, अच्छा
नजदीकी जितनी भी हो , हो जाने दो
बेलोस तुम, पर बेबाक हो जाओ
बेबाकी जितनी भी हो , हो जाने दो
कयूँ पशेमाँ होती हो मेरी हमराज़
मोहब्बत जितनी भी हो, हो जाने दो
बेजान बेलज़्ज़त बोसा भी क्या बोसा
यूँ लज़्ज़त जितनी हो, हो जाने दो
जीने के कई बहाने हैं जानेजानाँ
मुलाकात जीतनी भी हो, हो जाने दो
भूल जाएँ सुरूर में कि हम क्या हैं
दीवानगी जितनी भी हो, हो जाने दो
शम्मा देखती है शबीना वाक़िआत
दिल्लगी जितनी भी हो, हो जाने दो
हम हों शुमार नादानों की सफ़ में
हाँ, तिश्नगी जितनी भी हो, हो जाने दो

