सत्य से वियोग में सत्य का प्रचंड स्वरूप है "तांडव"

सत्य के अपमान से सत्य का हुंकार है "तांडव"

सत्य के त्याग से सत्य की वेदना है "तांडव"

सत्य से मिलन का सत्य का तड़प है "तांडव"

सत्य के लहू से शक्ति की उत्पत्ति है "तांडव"

शिव ही है सत्य और सत्य का क्रोध है "तांडव"

जब जब सत्य की होगी अवहेलना

सत्य करेगा तांडव,सत्य करेगा तांडव।।

                         अनु