सत्य हूं।
इसलिए जज़्बाती हू,
मासूम हूं।
परिपक्व नहीं हूं।
सत्य हूं।
इसलिए अग्नि हूं।
जल रही हूं,
जला नहीं रही हूं।
सत्य हूं।
इसलिए स्वाभिमानी हूं
एकांत में हूं
असत्य की भीड़ में नहीं हूं।
सत्य हूं।
इसलिए काली की हुंकार हूं
अभी खामोश हूं
बेजुबान नहीं हूं।
सत्य हूं।
इसलिए मर्यादा में हूं
संस्कार में हूं
असमर्थ नहीं हूं।
सत्य हूं।
इसलिए जागृत हूं
तर्कशील हूं,
भयभीत नहीं हूं।
____अनु ✍️


