कविताएं क्यूं आती हैं जीवन में?

क्यूं  रहती है मन में

एकांत में, ग़म में,खुशी में

खामोश शब्दों में ढलने के लिए

भाव में समा के

बरस जाती हैं ।

जैसे बरसों से जमे मेघ..

रोम रोम तृप्त करती है

मगर खुद अतृप्त रह जाती है

जीवन की लहरों से टकराकर

उसके भी कुछ शब्द शब्दों में ढल नहीं पाते जो

रह जाते है जीवन में मौन कविता बनकर सदा के लिए...