बस एक वही ख्याल कैद नहीं हो रहा 

जो लिख रहा है कोई कविता


मैं लाख मनाऊं वो रूठ नहीं रहा 

जो लिख रहा है कोई कविता


एक ज़िद में है उसके इरादे नेक

चाहता है अंधेरे में रोशनी हो ज़रा

वो लिख रहा है कोई कविता


उसकी आंखों में है कई सवाल

जवाब उसे मिल नहीं रहा

जो लिख रहा है कोई कविता


बहुत आसान थी मुश्किल उसकी

वो खुद से थोड़े फासले पे रहा

जो लिख रहा है कोई कविता