रो लेना कभी उन छोटी छोटी ख्वाहिशों के लिए भी

जिनके टूटने की कोई परवाह नहीं करता।

बहुत लोग बेबस हैं इस दुनिया में

बहुत लोगों को पता नहीं होता।

जो"सफल"हुए तो अपनी कहानियां बताई

कितनी ही "कहानियां"हैं जिसमे कोई सफल नहीं होता।

कोई क्यूं बताएं गम की बाते

सब सुनते हैं मगर कोई असर नहीं होता।

इंतजार तो सब करते हैं सुबह की

मगर किसी किसी के लिए "रात"ख़त्म नहीं होता।

क्यूं डूबता है दिन रात "कुछ" मन में

सूरज के निकलने का भी कुछ असर नही होता ......