अब इस सज़ा से
अपनी गुनाहों का ध्यान करो।
अपने घरों में रहकर
पिंजड़े में कैद परिंदों का ध्यान करो।
हो रही हो पीड़ा गर
तो एक कोने में बैठ
घायल पशुओं का ध्यान करो।
धरती की श्रेष्ठ रचना हो
अपनी संवेदनशीलता का ध्यान करो।
सिर्फ किताबे ही पढ़ी तुमने
अब इस ज्ञान से
अपनी मूर्खता का ध्यान करो।
है अहंकार अपनी शक्ति का तो
अब परमशक्ति का ध्यान करो।
कर दिए गए क्षमा तो
मानव से इंसान बनने का ध्यान करो।।
Anu Singh
