पेड़ की छांव के तले भी
चुभती हुई घांस है,
नदी के शीतल जल में भी
तेज़ बहाव है।
रास्ता खुर्दरा है
पर मंज़िल खुशनुमा होगी,
यही मानकर चल दिए हम
उस राह पर जहां
पल पल एक कठिनाई थी,
हर कदम एक परीक्षा थी।
सामना किया तो जाना कि
कठिनाई के बाद उम्मीद थी
और परीक्षा से ही सफलता थी।
फिर क्यों डरना उन रुकावटों से
जो आती ही हैं
हमें संभालने को।
