कर्तव्य
कल ही उसे जीवन मिला,
आज वह बड़ा हो गया।
रेलगाड़ी से खलते-खेलते,
असली गाड़ी में बैठ गया।
बाल मन था उसका जब वो
खेलने को दौड़ जाता था।
पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता,
खेलकर थक जाता था।
दुनिया उसको पढ़ने बोलती,
क्यों? कोई बताता न था।
मम्मी बोली थोड़ा पढ़ले,
कैसे? कोई बताता न था।
बड़ा हो गया अब वह लड़का,
पैसों के पीछे लटक गया।
रोटी, कपड़ा, पानी ढूंढता,
कर्तव्यों को भूल गया।
मनुष्य बनकर पैदा हुआ था,
जानवर अब वह बन गया।
सुख के पीछे भाग रहा था,
दुख का भोगी बन गया।
छोटी हो गई चेतना उसकी,
वह कर्तव्यों को भूल गया।
