ज़िन्दगी चलती जाती है
तमाम मुश्किलों के बावज़ूद
वक़्त कहाँ ठहरता है
गुज़र जाता है
मुस्कुरातें हुए
कभी आँखों की नमी लिए
हवा को ठहरे देखा है कभी
कभी तेज कभी मद्धम
चलती रहती है
राहें भी तो कहाँ ठहरती है
चलती रहती है मुसाफ़िर को साथ लिए
तुम भी मत ठहरना चलते रहना
मिलेंगे तो हम वहीं
जहाँ मिलना तय होगा ......
शायद समय से परे कभी ......