दर्द को कलम की स्याही बना कर
उतार लो कागज़ पर
मुट्ठी में ले कर
उसे
दफ़न कर दो
किसी रेत के समंदर में
कोई कहाँ सुनता और समझता है
किसी का दर्द
ना मैं ना वो न कोई और
और देखो
ये जो बिन पत्तियों के सूखे
बेजान पेड़ नज़र आते है ना
यहीं दर्द की दास्तां है
जब ज़िन्दगी का दर्द विस्तार पा लेता है
और शायद
क़ायनात सुनती है ....