है सफर की मंजिल दूर अभी और मन में निराशा छाई है
माना कि अंधेर बहुत और रात में बहुत गहराई है

फिर भी तुम लोहा बनना ...
लोहे जैसे जलते रहना ,तपते रहना ...

आसमान पे चलने वाले बातिल से कहां घबराते हैं ।
नए परिंदे जब उड़ते हैं तो थोड़ा तो वक्त लगाते हैं ।।

कोहरे में बढ़कर ही तो आगे की राह निकलती है ।
बारिश के होने से पहले धारा भी सुखी रहती है।।

इसलिए तुम लोहा बनना ...
लोहे जैसे जलते रहना तपते रहना ...

मूर्तिकार के पत्थर में से ,जो निखार गया भगवान बना ।
तूफानों से टकराकर ही तो ,लहरों का पहचान बना।।

धरती के टकराने से ही तो ,पर्वत का निर्माण हुआ ।
लंबी दूरी तय करने से ,नदियों का सम्मान हुआ।।

इसलिए तुम लोहा बनना ..
लोहे जैसे जलते रहना तपते रहना....