मैंने पीछे चलना छोड़ दिया
लो तुममें ढलना छोड़ दिया
तुम अपने हो कोई गैर नहीं
ये कहना सुनना छोड़ दिया
मुझे अफसोस है तेरी बातों पर
तुझ कदर नही थी मेरी पर
तू रह ले अपनी दुनिया में
चेहरे की धूल जरा साफ तो कर
तुम हवा में रहने वाले हो
मैंने खाक में मिलना छोड़ दिया
तुम समझोगे मुझको अपना
अब मेरी ऐसी चाह नहीं
तू खुश रह अपनी दुनिया में
मैंने तुझे अपनी दुनिया कहना छोड़ दिया
मेरी भूल थी परख की बस
बस खुद से लड़ना छोड़ दिया
मैंने पीछे चलना छोड़ दिया
लो तुममें ढलना छोड़ दिया
