चलो चल के वो सफ़र ढूंढते हैं ,

जहाँ मैं हूँ और तुम हो वो शहर ढूंढते हैं

चलो चल के...

मेरे हाथों में सिमटे लकीर तुम्हारी ,

मेरे बातों से बन जाए तस्वीर तुम्हारी ,

मेरी धड़कन भी लिखती अब किस्सा तुम्हारा,

मेरे ताबीर में शामिल हो नाम तुम्हारा


शाम ढल जाए तुममें ,साँसें थम जाए तुमपे ,

एक दूसरे में अपना असर ढूंढते हैं

चलो चल के वो सफ़र ढूंढते हैं

चलो चल के वो शहर ढूंढते हैं