ऐसे आने से बेहतर था ना आना तेरा,
संग संग ना जाता ज़माना मेरा
ऐसे आने से बेहतर था ना आना तेरा...
यूं झूठ की इमारत बनायी तुमने ,
ढह तो जाना ही था आशियाना मेरा
ऐसे जाने से बेहतर था ना आना तेरा...
मैंने रंगों से नवाज़ा तेरे तेरी तस्वीर को हरदम
किसी तस्वीर में नहीं अब है ठिकाना तेरा...
ऐसे जाने से बेहतर था ना आना तेरा..
फ़रेब की चादर से बनायी लिबास तुमने
ख़ाक में मिलकर ही जाना था फिर फ़साना मेरा...
ऐसे आने से बेहतर था ना आना तेरा....
