"मैं मोटी नहीं मोती हूँ"
जब जब तुम मेरे मोटापे का मज़ाक उड़ाओगे....
मैं हँस के सब सह लूँगी
पर मैं मोटी नही मोती कहलाऊंगी,,,
जब जब तुम मुझे खाने के लिए टोकोगे...
बेशक़ मैं थोड़ा कम खाऊँगी
पर मैं मोटी नही मोती कहलाऊंगी,,,
जब जब तुम मुझे शादी के लिए ठुकराके जाओंगे...
मैं हमेशा अपने आँसुओ को छिपाऊँगी
पर मैं मोटी नही मोती कहलाऊंगी,,,
जब जब तुम मुझे देख के टिप्पणी करोगे...
थोड़ी देर भले ही मैं उदास हो जाऊँगी
पर मैं मोटी नहीं मोती कहलाऊंगी.
©shayraanshy_


