वक्त ठहर गया

रात में गुजर 

गई एक उम्र

चांद का साथ भी

तस्वुर में ही रहा

हिस्से में रात भी

अमावास की आई

रोशनी की तलब में

चरागो ने सपनो का 

धुआं उड़ाया

तुमने सही कहा था

किसी के जाने

से ज़िंदगी नहीं रुकती

मगर सुनो

सांसों का चलना

धड़कनों का रुकना

मौत से भी बदतर होता है