सत्य, अहिंसा, शांति का संदेश दे रहा तिरंग़ा है

धर्म बस राष्ट्र को मान हर जन ने उत्सव मनाया

अखंडता का ऐसा नजारा मेरे देश में आज छाया है

धरा ने रूप सजा उत्सव का बिगुल बजाया है

वीरों का स्मरण कर आकाश भी गर्वित हो उठा है

हर जन की यही प्रतिज्ञा सविधान सर्वोच्च रहे हमारा