वो मुझे पहाड़ों पर ले गया

 सुकून का वास्ता दे कर

अब उसे कैसे समझाऊं मैंने तो

 नदियों की भी रूह भटकती 

 देखी है पहाड़ों से जुदा हो कर

 अच्छा तो मुझे भी नहीं लगता

 उसकी कोशिशों को नाकाम करना

कोई समझाए उसको मेरी रूह 

को तलब जन्नत की नहीं

श्मशान का इंतजाम हो

तो बात करे