जब प्रेम  पहुंच जाए  उस मुकाम पर 
जहा लगने लगे बात करना ना करना बराबर 
बावजूद इसके संवाद के दो पल
 निकल रहे है तो समझ जाए प्रेम की खाक
पर जिम्मेदारी के पौधे ने जन्म ले लिया है
जिसकी हवा मे रिश्ते का बचना
ठीक वैसा ही है जैसा मौत 
के कुछ दिन बाद तक 
नाम का जिंदा रहना