मेरा तुमसे प्रेम
किसी कुदरत के
इशारे की तरह होगा
तुम गिरे अगर तो
मैं होंसलो की हवा
बन कर आऊंगी
तुम्हे एक नया आयाम
दे जाऊंगी
तुम टूटे अगर तो
मैं मिट्टी बन कर आऊंगी
समेट कर तुम्हे खुद में
नया आकार दे जाऊंगी
ना कर पाओ तुम
वादे पूरे ना दे पाओ
तुम प्रेम में फूल मुझे
नही होगी मुझे
शिकायत तुमसे
जानती हूं मैं
मुमकिन है तुम्हारा
दुनिया से जंग
में मुझे भूल जाना
पर जब भी तुम प्रकट करो
प्रेम मुझे मेरे स्वाभिमान
का सर ऊंचा पाना
मेरे प्रेम के जीवनकाल
का आधार बस इसी पर
टीका होगा

