बोना भी जानता है वो काटना भी जानता है

धरा को पसीने से सिचंना भी जानता है


माटी की भावना को समझने का ज्ञान भी जानता है

काली रातो मे नींद को त्यागने का होस्ला भी रखता है


ओलो से बरसते भगवान की मार को सहना भी जानता है 

सुलगती धुप मे अपने शरीर को तपाना भी जानता है


ठंड की रातो मे मेहनत की आग जलाना भी जानता है

सब सुख छोड परिश्रम का तप करना भी जानता है

फिर क्यू उसके पसीने का मोल कोई और लगा देता है

फेर क्यू उसकी मेहनत का हकदार कोई और हो जाता है


जब देखू मेरी बात की नही कर रहा कोई गौर

बस राजनीति की बन कर रह गया हूं मोहर


फिर दिल मेरा पसीजे आत्मा मेरी रोये

भीतर से आवाज आये हक की लड़ायी हक से लड़


अखिर मे इतना ही कहना मेरा जो सविधान बिल बनाने का हक़ देता है

वो अपणे हक़ की आवाज उठाने का अधिकार भी देता है