हया की शहजादी थी वो चिड़िया

किसी बाज के हाथो टूटा जिसका

ताज था

निगाहों के तरकश से चला ऐसा बाण था

सीधा ह्रदय के जो पार गया

गहरी उसकी आंखों ने शिकार किया उसका

जिसका आसमान से नाता था

चहक से जिसकी कोयल को रश्क आता था

झलक से जिसकी बाग महक जाता था

बचती तो बचती कैसे कोहराम

उन आंखों ने ऐसा मचाया था

इसका ले कर उसका तोड़ दिया

निगाहों ने उसकी दिलों की तस्करी

को रोजगार बनाया था

क्या लिखे अब उस कत्ल की कहानी

मेरी कलम शब्दो का हुआ खात्मा

आसमान के राजा के हाथो एक रोज

जीवन की रानी का कत्ल हुआ था