जहाँ श्मशान में
भय नहीं अनुभूति हैं
जहाँ धर्म के
साथ अध्यात्म की
उपस्थिति हैं
जहाँ आस्तिक भक्ति में
लीन हैं
नास्तिक ध्यान मे
विलीन हैं
जहाँ हर क्षण
नीर मे
अग्नि का प्रतिबिंब हैं
जहाँ जन्म मृत्यु
साक्षात हैं
जहाँ की हर गली
घाट के प्रेम में
डूबी हैं
समझा था मैने
मुक्ति का पता
पाया मैने
ज़िन्दगीका साक्ष हैं

