ग़म-ए-ज़िंदगी से उभरने के लिए मैं उसके पास जाता हूँ उसने कहा था उसके पास मेरे मर्ज़ का इलाज़ है और दावा था कि जल्द ही वो सब ठीक कर देगी उसकी बातें मुझे एक नया विश्वास देती है जिसके बदले में वो एक मोटी रकम लेती है उसकी कामुकता मेरी पत्नी के ठंडेपन से अलहदा है एक बारगी सब कुछ भुला देती है पर चरमसुख से पहले वो हट जाती है.. क्योंकि... उसकी कतार में कई और भी है जो मेरी ही तरह ढूंढ़ते होंगे हल अपने मसलों के या एक छलावा सुकून के लिए... कुछ देर एक के साथ बिताने के बाद वो दूसरे के पास जाती है फिर इसी तरह तीसरे, चौथे, पांचवे, कई, कई, कई... कइयों की उम्र बीत जाती है (और रकम भी) पर मिलता नहीं हल मिलता है तो बस छल...