पूछ रहे थे ना वादी

क्या ही बदल गया उसके जाने से

क्या ही है कीमत उसकी

आओ कीमत बतलाता हू

उसके रिश्तो मे लगे झकझोर अनल की

तुम तो आकर्षकता के प्रिय हुए

क्या ही जानोगे कीमत वादी

पिया के नामे दुल्हन मेहंदी

गिली गिली धुल जाने की

इंतज़ार मे ममता गोदी

सूनी सूनी रेह जाने की

क्या ही जानोगे कीमत वादी

कही, पिता से मांगे खिलौनों के बदले

उसकी अर्थी ढो जाने की

क्यो टूट गयी जंगे मैदान

रक्षा राखी मे रेह गयी थोड़ी

क्या जानोगे कीमत वादी

कसर बहन का जीवन भर

पिछली बार घर आया था

कंधे पर गमछा रखकर बोला

बाबूजी! जचते हो तुम इसपर

पोछ रहा है दुखड़े अश्रु

पिता उसी गमछे से हृदय कांप कांप के

क्या ही जानोगे कीमत वादी!

गमछे के गिले होने की

हिय हलक और रुधिर समर्पित

कर आया जो सब कुछ अर्पण

भूमि माटी तर्पण-तर्पण

क्या उस कीमत का अंदाज़ा भी है

क्या देखा कभी ऐसा होता

कहीं, शोक संग हो गौरव शोभित

नीर नयन मे भर भर के

कसक हृदय तरण मे तल तल के

स्वर संग उठे सबके ही

संकल्प विजय हिंद जयघोष मरण पे

क्या ही जानोगे कीमत वादी!

मृत्यु को अमर सा होने का

कर्ज़दार हो तुम वादी

क्या इन सब का तिनका भी

कभी वापस कर पाओगे

बोलो वादी क्या थोड़ा भी शर्मिंदा हो

क्या मन थोड़ा थोड़ा भी ठोर हुआ

अगर हुआ तो बोलो वादी

क्या अब भी पत्थर मारोगे?