मर जाने की, जी जाने की
तारीखे लिख देते हो
मेरे स्वप्न गीत त्वरित
का तनिक खयाल तो होगा तुमको
तो फिर क्यों तारीखी पन्ने
मुझसे छुपा कर रखते हो
माना तुम ईश्वर हो
तो क्या बोल नही सकते मुझसे
कब है जीना,कब है मरना
और इसी बीच
स्वप्न सितारों को चमकाना
या फिर मेरे आंख,कान ही
धोखा खा जाते है
कभी कभी तो आवाजे
कलम से आने लगती है
बोल रही है:-
छोड़ो जुमले तारीखो की
चल लम्हों में जीवन जीते है
बोलो ईश्वर!
क्या यही संदेश तुम्हारा भी?

