अरे ओ आसमां के किराएदार

माना आसमा का घर बड़ा है

पर तुम तो धुंध जैसे भरते ही जा रहे हो

माना तुम्हारे आने से मुहल्ले

और आस पास की चमक बढ़ी है

बागीचे में लगे फूलो का जरा

खास ख्याल रखते हो माना

पर तुम्हारे आने से

नीचे रहने वाले हम और

तुम्हारे ऊपर वाले माले में रहने वाला सूरज

सब परेशान है

तुम्हारी ये रोज की किचकिच

ये उलझने अब तंग आ चुके है हम

तुम तो सूरज से मेरी गुफ्तगू में

सेंध सी बनते जा रहे हो

उससे भी कुछ खास बनती नही हमारी

बड़ी जड़ी गर्म हो जाता है

पुराना साथी है तो हमदर्दी होती है थोड़ी

तुम नए हो तो बस,

स्थितियों से रूबरू कराना जरूरी सा लगा

पर क्या फायदा

जगहों पर बरसोगे तो खुद की मर्जी से ना

तुम स्वयं को खुल कर रखते क्यों नही

इतने दबे दबे से क्यों रहते हो

लगता है प्राकृत - समाज में रहने का

अनुभव अभी तुम्हे नया है

एक बात और है चलो बोल ही देता हू

अभी परेशानियां तो बहुत है

पर जब तुम आसमा का घर

छोड़कर जाने लगोगे

तो मन उदास तो जरूर होगा

तुम्हारा ये अजीब सा व्यवहार

याद तो आता रहेगा हमे

आज तुम्हारी की गई कीचड़ से

गुस्सा तो बहुत आया

पर कल यही बाते तो

गातो को सिकोड़ने पर मजबूर करेंगी

किराएदार तो हम सभी है

कभी तुम जाओगे

कभी हमे भी जाना होगा

आखिर है ही क्या

हमारा - तुम्हारा - हम सबका