औरों से करते हो वादा
आज ज़रा खुद से कर लो
साध लक्ष्य पावन, मनभावन
अपने सपनों को पर दो
तुम उनको परवाज़ जो दोगे
बन जायेंगे मित्र प्रखर
मन का आंगन महकाएंगे
वो आनंद–इत्र होकर
इनको सच्चा मित्र जानना
संगी साथी सखा मानना
तुम भी इनका साथ निभाना
मंज़िल तक इनको ले जाना
#अन्नुरानी_शर्मा
#KavyaTarangAnnuKeSang

