अंधेरों से उजाले तक...

 अंधेरों से उजाले तक

कहीं एक राह जाती है

मैं उस राह पर अक्सर

खड़ा खुद को पाती हूं

रौशनी दूर दिखती है

मगर किरणें​ चमकती हैं

मैं रातें छोड़ के उस ओर

निरंतर चलना चाहती हूं

ये कदमों​ की आवाजें मुझे

दिल का चैन लगती हैं

मैं दौड़ कर उन किरणों को 

बस छूना चाहती हूं

अभी तो थे नहीं मुझपर

कहां से पंख मिले मुझको

लो देखो​ अब मैं उड़ कर

उस पार जाना चाहती हूं

खुले पर ले रोशनी में मैं

आज जी भर नहाऊंगी

मैं सूरज की किरणों को

घर बांध लें जाऊंगी

मेरी हथेलियां खुले हाथों से

आज खुशियां भर रही हैं

मेरी आंखों में आज

न जाने कितने नज़ारे हैं

मैं खुले आकाश में अक्सर

उड़ती थी ख्वाबों​ में

आज सपनों से चल कर 

हकीकत में उड़ने आई हूं

मैं कहीं दूर उस अंधेरे को 

आज छोड़ आई हूं

आज मैं बरसों बाद 

खुद को गले लगाई हूं.....