20 में हमने क्या-क्या देखा


20 में हमने क्या-क्या देखा

अजब गजब तमाशा देखा

दिल्ली में हंगामा देखा

पक्ष-विपक्ष का ताना देखा

20 में हमने क्या-क्या देखा


इसी बीच कोरोना आया

सब ने इसको खूब डराया 

थाली-ताली सब बजाई

पर फिर सब ने मुँह की खाई

मास्क लगवाया घर में बैठाया

रेल मेल सब बन्द कराया

जबरन आत्मनिर्भर बनाया

जिसको देखा दूर से देखा

20 में हमने क्या क्या देखा


कोई गया कैसे गया

शोर बहुत है राज़ बहुत 

टीवी पे बारात बहुत

बाबू दारोगा सब हैं फ़ेल

किरदारों की ठेलम ठेल

किसको किसको होगी जेल

मीडिया को बौराते देखा

अरनब को चिल्लाते देखा

20 में हमने क्या-क्या देखा


सरहद की जो कहानी है

कुछ जानी अन्जानी है

डटे हुए सैननी हैं

चीनी ऐप को जाते देखा

परिस्थिती का विवरण हमने

वीभिन्न रूप में आते देखा

20 में हमने क्या-क्या देखा


लॉकडाउन में सब मजबूर

चुप थे सारे खान कपूर

छोटे प्यादे मिस्टर सूद

को सब को घर पहुंचाते देखा

मन में आस जगाते देखा

20 में हमने क्या-क्या देखा


उत्तर का उत्तर ना ढूंडो 

भरष्टाचार पे आंखे मून्दो

कोरोना का तो पता नहीं

रोज़गार तो मिला नहीं पर

पत्रकारों को मरते देखा

राम का घर बनते देखा

उसको रात में जलते देखा

20 में हमने क्या-क्या देखा


देश की आर्थिक स्थिति को हमने

बोतलों से संभलते देखा

इलाज़ के लिये अमीर-गरीब को

अस्पतालों के लिये भटकते देखा

जनता के साथ प्रशासन को भी

इस बिमारी से बिखर्ते देखा

खाकी सफ़ेद वर्दी वालों को

मुस्तैदी से लड़ते देखा

ये भी देखा वो भी देखा

20 में हमने क्या क्या देखा

20 में हमने क्या क्या देखा।।।