धूप पसीने में खुद रह कर
कड़ी मेहनत लगाकर घर की लकीर बनाते हैं
अपने बच्चों को भी सपने दिखा कर
उनमे जान डालकर ,उड़ान कैसे भरना हैं
ये सिर्फ पापा ही बताते हैं!
अपने लिए खुद कुछ ना खरीद कर
घर की हर खुशियों का ख्याल रखते हैं
बट जायें खुशियां सारी खुशी- खुशी
इस किरदार को बखूबी निभाना ,
ये सिर्फ पापा ही जानते हैं
Garden में क्रिकेट खेल कर I
खुद को हरा कर बच्चों को जीता देते हैं
Boundary मारने पर आउट होने वाले rules
ये सिर्फ पापा ही कर सकते हैं
शौक तो खाने की बहुत फरमाते हैं
माँ का lajeez खाने में नुस्खे निकालते हैं
बिटिया की जली रोटी पर मुस्करा देते हैं!
ये सिर्फ पापा ही कर सकते हैं
जहां हौसले जवाब देते हैं
वहाँ पापा जोड़ देते हैं
जहां पापा का साथ मिलता हैं
कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा कोई दुनिया में
अटूट विश्वास रखना खुद पर
ये सिर्फ पापा ही यकीन दिलाते हैं