रवींद्र अभी बह रहे है,

रवींद्र संगीत से होता है परिचय,

बंगाल की धमनियों का,

प्रेम का,वैराग्य का, इतिहास का,गौरव का,

हम जीते है तिरंगे को हर क्षण,

भारत बहता है धीरे धीरे से,

हमारी शिराओं में रहता है देश हमारा,

चेतना का दीप प्रज्वलित है,

हृदय पुलकित है सदा गौरान्वित है,

मिट्टी की सुगंध का का गान है,

कविगुरु हमारी पहचान है,

शौर्य गाथा का पाठ है राष्ट्रगान,

स्वर्ण तिलकित भाल है हिंदुस्तान,

लाखों नरमुंडों की आहुति पर,

जयमाल लिए महान है देश हमारा,