तुम्हारा स्पर्श मेरे माथे को भर देता है ओज से,

मैं कुछ पा लेता हूं मानो चिंतन की खोज से,

बहुत ही दुविधा में जब उलझने लगता हूं,

तुम्हारा स्नेह मुझे भर देता है ऊर्जा स्त्रोत से,

ज्यादा नहीं कुछ कहर बस हाथ फेरकर,

सब कह देते हो जब तुम,

तब मुझे यह प्रतीत होता है,

कैसे सूर्य बिना छुए पत्तों से बात करता है,

कैसे आँखों को शीतल कर देती है,

फूलों की मासूम सी मुस्कान,

तुम्हे देखकर ही जब झपकी आती है,

तो लगता है यह गंभीर जीवन,

हो सकता है कितना सरल,