तुम थम जाना एक गुलाब की पंखुड़ी सा,

तुम्हे बागान सा निहारूँगा,

तुम सजना किसी बच्चे की तरह,

एक मां सी नजर मैं उतारूंगा,

तुम कभी डगमगा जाओगे किसी राह पर,

पिता सा तुम्हें संभालूंगा,

तुम एक लता सी कोमल हों जाना,

एक वृक्ष सा तुम्हें सहारा दूंगा,

तुम ढ़ेर सारी बातें करना,

एक मुग्ध श्रोता सा सुनता जाऊंगा,

तुम बनना किसी दीप सा,

मैं नदी सा तुम्हें संवारूंगा,

©अजय पोद्दार ‘अनमोल’

©Sahityagrapher