सदा जो तुम चाहो कि तुम्हे चाहूँ मैं,
तुमसे हृदय लगाऊँ मैं,
अधिकार जमा कर भार देकर,
तुम चाहते हो तुम्हें गुनगुनाऊं मैं,
जब मेरे हृदय में,
भावनाओ में,
किसी भी उद्वेलित सी
संभावनाओं में
तुम नहीं हो कभी मुझमें
तो क्या आत्म की हत्या करूं,
निज विवेक को मार दूं,
क्या करूं तुम्हारे प्रयास,
लगते है मुझे निरर्थक,
मैं नहीं हूं तुमसे जुड़ा,
तो कैसे बताओ कैसे
मैं आवाज दूं तुम्हे
या सुनूं तुम्हारी बात
नहीं समझता तुम्हें तो
क्या करूं
तुम्हारा जाना सबसे सुंदर
घटना होगी जिसके घटते ही
मुझे मैं मिल जाऊंगा

