न मिले नौकरी तो भी तुम्हारा साथ रहेगा,
मिल जाए तब भी मेरी पराकाष्ठा रहोगे,
नौकरी का मिलना न मिलना तो बस एक चुनाव है,
तुम्हारा होना तो मेरे लिए प्राचीन वृक्ष की छांव है,
तुमसे ही कर पाऊंगा थकान भरी बातें,
एक रविवार स तुम सुनोगे मुझे,
तुम छुट्टी का दिन नहीं ऊर्जा का रूप हूं,
चंचल हवा के साथ मधुर सी धूप हो,
कुछ न कुछ कर हम ये जीवन काट लेंगे,
आधी कर रोटी हम खुशी से बांट लेंगे,
तुम्हारा होना ही है मेरा होना,
जो मुझे मुझसे भर दे ऐसा एक कोना,
©अजय पोद्दार ‘अनमोल'
© Sahityagrapher

