तारो की भीड़ में अक्सर
सोचती हूं कि एक चेहरा सा सचेत है
जो मुझे देखता है मुस्कुरा कर
अक्सर पलके झपकाएं बिना
एकटक देखते हुए मैं पाती हूं
बादलों के बीच से झांकता हुआ चेहरा
मुझसे बिना कहे बहुत कुछ कहता है
और मेरी उंगलियों से मिट्टी पर
बनती है एक धुंधली सी तस्वीर
जिसे ढूंढने का अथक प्रायस करते हुए
अक्सर मैं चलती हूं
और फिर हो जाती है रात
और हर रात बैठकर
अक्सर बस मैं यही सोचती हूं
यदि पुल पार कर मुझे,
वह चेहरा मिला तो
क्या उस चेहरे को मिला जुलाकर
वही चेहरा फिर बना पाऊंगी
अपने मन के निर्जन कोने में

