घर से जब हटाएं जाते है जाले,

कुछ खाली सी लगती है जगह,

जब उठा लिए जाते है सूखे पत्ते,

पेड़ की छांव से रिक्त सा लगता है,

जब वो कूड़े फेक दिए जाते है कचड़े के डिब्बे से,

एक सूनापन सा छा जाता है कमरे में,

और अनुपस्थिति जीवन को बना देती है नीरस,

और व्यक्ति भटकने लगता है पूर्णता की चाह में,


©अजय पोद्दार ‘अनमोल’