वो मेरे लिए कितना ज़रूरी है?

उतना ही जितना कानों को धुन की ज़रूरत है,
आसमानों को रोशनी की ज़रूरत है।

ज़मीन को मिट्टी के बिना अच्छा नहीं लगता,
यकीन को चिट्ठी के बिना अच्छा नहीं लगता।

जैसे अपनों के बग़ैर घर बस मकान होता है,
जैसे किसी की अनुपस्थिति में भी उसका ध्यान होता है।

जैसे कहानी भाव के बिना अधूरी है,
वैसे वो मेरे लिए ज़रूरी है।