चला चल राही, मंजिल पास है,
तेरी जीत की, रब को भी आस है,
विपरीत परिस्थिति, दिन और रात में,
खोल आंखे अवसर भी तेरे पास है।
इन रास्तों में मिलेंगे कई अजनबी,
पर खुद ही तू खुद का साथ दे,
कोई रहेगा न जिंदगी भर संग,
अर्जुन जी भांति मोह को त्याग दें।
तेरे बस में ही तेरी कायनात है,
हार पलट कर, जीत पर ध्यान दे,
गला घोंटकर आलस का अब,
अपने कर्म पर ही तू ध्यान दे।
आलस, विकार मन के खेल है,
इन सब को आज ही त्याग दे,
कुंठा में व्यतीत होगा जीवन,
यदि आज न खुद पर ध्यान दे।
~ अंकुश "निग्रह" / @UndefinedAF
