उफान ये कैसा है?

कुछ होने वाला है क्या...?

रुको सोचता हूँ, कोई जाने वाला है क्या?

ओह्ह!! ये तो मैं खुद ही हूँ,

आंतरिक द्वन्द, चला है क्या?

विचारों की लड़ाई, क्या करूँगा.. 

क्या बचूंगा?... कोई समझाओ तो..

खैर... खुद को न मालूम..

मेरा ये संघर्ष अभी जारी है...


~ अँकुश "निग्रह" @undefinedaf